Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

$
0
0

om-puriनई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। ओम पुरी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय और कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। उनकी यादगार फिल्मों में नरसिम्हा, धूप, डिस्को डांसर, माचिस, चाइना गेट, मालामाल वीकली, हलचल आदि थीं। ओम पुरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों और थियेटर में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया।

19 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में जन्मे ओम पुरी सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहे बल्कि वो ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी खास योगदान दिया।पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओम पुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक ही स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओम पुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप ‘मजमा’ की स्थापना की। 1976 में मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले पुरी ने इस फिल्म के बारे में दावा किया था कि इसमें अच्छा काम करने के बदले उन्हें मूंगफली मिली थी। ये भी पढ़ें- जब ओम पुरी को पहली फिल्म में

ओम पुरी ने कॉमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ इंडेपेंडेंट और आर्ट फिल्में भी की। ओम पुरी ने बहुत सारी भारतीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ ब्रिटेन और अमेरिका में फिल्में बनाईं। ओम पुरी को भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था।






The post अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles