Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

MP: पीओएस मशीन पर नहीं लगेगा वैट और प्रवेशकर

$
0
0

mandatory-pin-on-debit-card-swipeभोपाल- मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 16 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में पीओएस मशीन को वैट और प्रवेशकर से मु्क्त करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ बारह जनवरी को मंत्री सभी जिलों में विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार में शामिल होंगे। प्रदेश में बिजली परियोजनाओं के लिए एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की मंजूदी दी गई है।

मंत्रियों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2017 को सरकार दीनदयाल वर्ष के रूप में मनाएगी, इस दौरान स्कूल और कॉलेजों के पुस्तकालय में उनसे जुड़ा साहित्य विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए दिया जाएगा। चौदह जनवरी से प्रदेश में आनंद कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

सिंहस्थ में लगे अधिकारियों को पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्रम न्यायालय के जलों को बाकी जजों की तरह ही वेतन मिलेगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के दो रिटायर्ड अधिकारियों की विभागीय जांच की जाएगी। छानबीन समिति की अनुशंसा पर तिलहन संघ के कर्मचारियों का संविलियन किया जाएगा।




The post MP: पीओएस मशीन पर नहीं लगेगा वैट और प्रवेशकर appeared first on Tez News | #1 Latest News in Hindi Today.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles