धार : गंधवानी के स्थानीय बस स्टेण्ड पर आज युवक काग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम और शोकत अली का पुतला दहन किया बताया जा रहा है की पिछले दिनों धार में जिला स्तर पर नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियो ने प्रदर्शन किया था इस प्रदर्शन में गंधवानी के कांग्रेस कार्य कर्ता भी शामिल हुए थे। गंधवानी के कांग्रेसियो को वहा उपस्थित जिला अध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम और शोकत अली ने इन्हें फूल छाप कांग्रेसी कहा गया।
जिला अध्यक्ष के इस बयान से नाराज गंधवानी के कांग्रेसियो द्वारा नाराजगी जाहिर की तथा जिला अध्यक्ष पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस को धार जिले में कमजोर करने के आरोप भी लगाए और नारेबाजी करते हुए आज दोनों के पुतले फुके तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से स्तीफा देने के लिए भी कहा। प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आ रहा था। साथ ही युवक कांग्रेस कार्य कर्ताओ ने पिछले दिनों हुए माण्डव निकाय चुनाव में मिली हार के लिए जिम्मेदार भी जिला अध्यक्ष को बताया।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। देखा जाए तो कांग्रेसी खेमे में जो गुट बाजी है वह अब उभरने लगी है और और एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा की कांग्रेस में बड़ रही गुट बाजी इसे कहा लेजाकर खड़ी करती है।
रिपोर्ट @ साबिर खान
The post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का जलाया पुतला appeared first on Tez News | #1 Latest News in Hindi Today.