रेड कार्पेट पर अपने बेहतरीन और सहज कपड़ों से सबको आकर्षित करने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हार्पर बाजार की बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में जगह बना ली है। ‘क्वांटिको’ की 34 साल की एक्ट्रेस ने सूची के ‘न्यू गार्ड’ वर्ग में जगह हासिल की है।
प्रियंका ने ट्वीटर पर लिस्ट का लिंक साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मुझे इन खास लोगों के साथ बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में शामिल करने के लिए शुक्रिया.हार्पर बाजार….। ’’
ब्री लॉर्सन, डकोटा जॉनसन, एमिलिया क्लार्क, मार्गोट रोबी, गल गडोट, डकोटा फैनिंग और एली फैनिंग जैसी सुंदरिया भी इस सूची में शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलिंदयों पर हैं। वो हर जगह अपनी पहचान बना रही हैं। क्वांटिको के दूसरे सीजन में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं और वहीं उन्हें हॉलीवुड में द रॉक के साथ बेवॉच में काम करने का मौका मिला है। ऐसा लगता नहीं है कि कुछ भी प्रियंका को आगे बढ़ने से रोक सकता है। पश्चिम में अपनी गजब की फैशन सेंस की वजह से उन्होंने एक पहचान बनाई है। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में उनके द्वारा पहना गया गाउन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई थी। हाल ही में गोल्डन ग्लोब में उन्होंने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पीसी ड्रेस में काफी गॉर्जियस और ग्लैमरस लग रही थीं।
The post प्रियंका चोपड़ा 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में शामिल appeared first on Tez News.