Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

ठाणे की पुलिस कर सकती है विक्की के प्रत्यर्पण की मांग

$
0
0

मुंबई- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के कथित पति और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के सरगना विक्की गोस्वामी को केन्या ने केस चलाने के लिए अमेरिका के हवाले कर दिया है। अमेरिका ने उसकी कस्टडी मांगी थी। विक्की की ठाणे पुलिस को भी तलाश थी।

तीन देशों की पुलिस को थी विक्की की तलाश
नशे के कारोबार लेकर ममता कुलकर्णी के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विजय गिरी उर्फ विक्की गोस्मावी को तीन देशों की पुलिस तलाश कर रही थी। अब उसी विक्की को केन्या ने अमेरिका के हवाले कर दिया है। विक्की केन्या की जेल में कैद था। दरअसल, तीन साल पहले अमेरिका की ड्रग इन्फोर्समेंट एजेंसी और केन्या पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को गिरफ्तार किया था और तब से वो देश छोड़कर ना जाने की अदालती शर्त पर जमानत पर था। अमेरिका ने उसकी कस्टडी मांगी थी और अब केन्या ने उसे डिपोर्ट कर दिया है। कुल चार लोग सौंपे गए हैं।

केन्या ने विक्की सहित तीन और लोगों को किया अमेरिका के हवाले
विक्की गोस्मावी के साथ उसका केन्याई साथी इब्राहिम अकाशा और बकतश अकाशा भी है, ये दोनों आपस में भाई हैं। इन तीनों के अलावा एक और शख्स को केन्या ने अमेरिका को सौंपा है, जिसका नाम गुलाम हुसैन है जो पाकिस्तान का रहने वाला है। अगर चारों दोषी साबित हुए तो उन्हें 20-20 साल अमेरिकी जेल में सजा काटनी होगी।

ठाणे की पुलिस कर सकती है विक्की के प्रत्यर्पण की मांग
ठीक साल भर पहले महाराष्ट्र के ठाणे की पुलिस ने नशीली चीजे जब्त की थी और गिरफ्तार लोगों ने विक्की और ममता कुलकर्णी का नाम लिया था। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सोलापुर की एक फैक्ट्री से पुलिस ने 22 टन एफीड्रीन ड्रग बरामद की थी। ठाणे पुलिस को इसीलिए विक्की की जरूरत है और अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की मांग की जा सकती है।

कौन है विक्की गोस्वामी
गुजरात के एक पूर्व पुलिस अधिकारी के बेटे विक्की ने 80 के दशक में एक छोटे तस्कर के तौर पर काम शुरू किया। मुंबई में गिरफ्तार भी हुआ लेकिन जमानत पर छूटने के बाद दुबई होते हुए केन्या जा पहुंचा और वहीं से पूरा ड्रग्स का इंटरनेशनल नेटवर्क चला रहा था। [एजेंसी]




The post ठाणे की पुलिस कर सकती है विक्की के प्रत्यर्पण की मांग appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles