Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

इलियाना ने किया अपने साथ हुई छेड़छाड़ का खुलासा

$
0
0

File-Pic

शारीरिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ पर देश और दुनिया की बड़ी हस्त‍ियां अपने अनुभव शेयर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एश्ले जुड ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर 14 साल की उम्र में अपने साथ हुए रेप की घटना का खुलासा किया था।

इसी कड़ी में बॉलीवुड की अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने ट्विटर पर एक आर्टिकल का लिंक ट्वीट किया है, जिसमें एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के कुछ संदेशों को सार्वजनिक कर दिया है। इन संदेशों में उसके पूर्व प्रेमी ने लड़की की न्यूड तस्वीरों को लीक करने की धमकी दी थी। इलियाना ने उस लड़की की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है कि मुझे इस लड़की पर गर्व है, जिसने इस बात को उजागर किया।

इसके बाद इलियाना ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए छेड़छाड़ और परेशान किए जाने का खुलासा किया और इसे दर्दनाक अनुभव बताया।

इसके साथ ही इलियाना डिक्रूज ने अपने माता-पिता को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि मेरे माता-पिता बेहद अच्छे हैं, जिन्होंने मेरा साथ तब दिया जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इलियाना के इन ट्वीट्स पर एक यूजर ने ट्वीट किया कि ऐसा क्या हो गया जो तुम्हें आज रात ये बात याद आ गई??

शायद इलियाना उसके कमेंट को समझ नहीं पाईं और सामान्य सा जवाब दिया। पर जब दूसरे यूजर ने उन्हें ‘horny’ कह कर बुलाया तो इलियाना भड़क गईं और उन्होंने असंवेदनशील व मूर्ख की उपाधि देते हुए करारा जवाब दिया।

बता दें कि इलियाना डिक्रूज अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म बादशाहो और अनिल कपूर के साथ मुबारकां में नजर आने वाली हैं।




The post इलियाना ने किया अपने साथ हुई छेड़छाड़ का खुलासा appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles