Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

मथुरा रैली: एक से मां परेशान है दूसरे से बाप- अमित शाह

$
0
0

File-Pic

मथुरा- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी है। इसी को लेकर बीजेपी की मथुरा में रैली हुई। इसी में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने रैली को संबोधित किया उनके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रैली में लोगों को संबोधित किया।

रैली के दौरान अमित शाह कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे कहा कि एक से मां परेशान है दूसरे से बाप, ये क्या यूपी का भला करेंगे। एक ने तो देश को लूटा तो दूसरे ने प्रदेश को। इस रैली के दौरान बीजेपी के बहुत से नेता मौजूद रहे।

अमित शाह और क्या कहा…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मथुरा के लोगों को पानी के लिए कोसों दूर जाना होता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, ये परिवर्तन का चुनाव है और यूपी की जनता परिवर्तन लाने का काम करेगी।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, दो शहजादे साथ आये हैं, एक ने देश लूटा और दूसरे ने प्रदेश।
इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, ये भला नहीं करने वाले हैं।
अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी हत्याओं के मामले में नंबर एक है, रोज बलात्कार होते हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि, प्रदेश में गुंडों का बोलबाला है। [एजेंसी]




The post मथुरा रैली: एक से मां परेशान है दूसरे से बाप- अमित शाह appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573