Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

पीवी सिंधु, साइना नेहवाल एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में शामिल

$
0
0

नई दिल्ली- रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को 14 फरवरी से वियतनाम में होने वाली एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के मुकाबलों में एक महिला सिंगल्स, एक महिला डबल्स, एक पुरुष सिंगल्स, एक पुरुष डबल्स और एक मिश्रित डबल्स के मैच होंगे।

सिंधु और साइना सिंगल्स मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। तन्वी लाड़ और रितुपर्णा दास को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन मौका मिलने की उम्मीद नहीं है। सैयद मोदी ग्रांपि गोल्ड विजेता समीर वर्मा पुरुष वर्ग में भारतीय चुनौती संभालेंगे। एचएस प्रणय भी टीम में होंगे। बी. सुमिथ रेड्डीस और मनु अत्री तथा सात्विकसाईराज रेनकीरेड्डीं और चिराग शेट्टीे पुरुष डबल्स में उतरेंगे। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिकी रेड्डीा मिक्स्ड डबल्स में उतरेंगे।

महिला डबल्स में सिकी रेड्डीर के साथ अश्विनी पोनप्पा मोर्चा संभालेंगी। 13 टीमों के इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान और मलेशिया को क्रमश: पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी वरीयता दी गई है। भारत को ग्रुप डी में कोरिया और सिंगापुर के साथ रखा गया है। ग्रुप ए में चीन के साथ चीनी ताइपे और हांगकांग को जबकि ग्रुप बी में मलेाशिया के साथ इंडोनेशिया और श्रीलंका को रखा गया है। ग्रुप सी में जापान, थाइलैंड और फिलिपींस की टीमें शामिल है। [एजेंसी]




The post पीवी सिंधु, साइना नेहवाल एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में शामिल appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles