Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

योगी के जनता दरबार में भगदड़ , कई लोग घायल

$
0
0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बुधवार सुबह उनके सरकारी आवास पर भारी भीड़ उमड़ी है। लेकिन वहां अचानक भगदड़ मच जाने के कारण कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही हैं, हालांकि कितने लोग घायल है इसकी जानकारी अभी नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में जनता दरबार के जरिए लोगों की परेशानियों को सुनते हैं।

भगदड़ उस वक्त मची जब फरियादी कतार में लगकर सीएम आवास के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अभी तक भगदड़ मचने की असल वजह का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर-उधर भागने लगे।

माना जा रहा है कि जनता दरबार में बढ़ती फरियादियों की भीड़ भगदड़ का मुख्य कारण है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

The post योगी के जनता दरबार में भगदड़ , कई लोग घायल appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles