Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

पिंक ऑटो सड़को पर, महिलाये होगी ड्राइवर

$
0
0

हरियाणा। यमुनानगर में सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित सफर देने के लिए पिंक ऑटो की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कलिया ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सोमवार को पिंक ऑटो को हरी झंड़ी देकर रवाना किया। इस खास ऑटो को देख शहर की महिलाएं काफी खुश दिखाई दे रही हैं। यह वह आटो है। जिसमें केवल महिलाएं या छात्राएं ही बैठ सकेंगी। इसकी ड्राइवर भी महिला ही होगी।

हरियाणा सरकार द्वारा लडकियों की सुरक्षा के लिए पहले से ही कई बदोबस्त किए है, पर इस कडी में आज यमुनानगर में लडकियों के पिंक आटो की सुविधा भी मुहैया करवा दी। पिंक ऑटो का शुभारंभ यमुनानगर एसपी राजेश कालिया की पत्नी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एसपी राजेश कालिया ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से ऑटो चलाने की शुरुआत की गई हैं, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें। ऑटो का रंग भी पिंक कराया गया है। यह इसलिए किया गया है कि ताकि भीड़ में भी यह ऑटो अलग ही दिखाई दे, इस ऑटो में केवल महिलाएं या छात्राएं ही बैठ सकेंगी। इसकी ड्राइवर भी महिला ही होगी। आगे ओर भी पिंक ऑटो चलाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए ऑटो चालक गुरमीत को पुलिस के नंबर दिए गए हैं। साथ ही ऑटो के पीछे भी हेल्पलाइन नंबर लिखा गया है। सरकार की इस पहल की लोगों ने तारीफ की। और महिलाओ की सुरक्षा के लिए अच्छा कदम बताया। महिलाओ का हौसला अफजाई करने के लिए कई क्लब आगे आये है।
ऐसे में अब यमुनानगर की सडको पर और कितनी महिलाए आटो को चलाएंगी उसके लिए क्लब अपनी तैयारी में जुट गए है और ऐसे में आटो को चलाने के लिए महिलाओ को परिक्षण देने की बात भी सामने आ रही है।

जबकि आज आटो के शुरूआत होते ही कई महिलाओं ने एक महिला चालक की हौंसला बढ़ाने के लिए आटो में सफर किया और माना कि एक महिला चालक के होते वह आटो में भी अपने आप को पूर्ण रूप से सुरक्षित मान रही है, लेकिन अब देखना यह होगा कि यमुनानगर में महिलाए और कितने दिन इस आटो को लेकर जागरूक होती है जबकि इस मामले में महिला डीएसपी ने भी आटो की सुरक्षा के लिए हर चैक पर पुलिस बल को निर्देश दिए है जिसे देख अब ऐसे लग रहा है कि प्रदेश में महिलाओ को लेकर सरकार पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है, और आने वाले दिनों में महिलाओ को किसी प्रकार का कोई भय नही होगा और न ही महिलाओं को आधी रात कही जाने के लिए किसी पुरूष को आटो के लिए कहना पडेगा।
रिपोर्ट @ लोकेश कुमार

The post पिंक ऑटो सड़को पर, महिलाये होगी ड्राइवर appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles