Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

युवती ने स्वामी का गुप्तांग काटा, कर रहा था यौन शोषण

$
0
0

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में एक 23 वर्षीया युवती ने चाकू से एक 54 वर्षीय व्यक्ति का निजी अंग काट डाला, जो पिछले पांच वर्षो से उसके साथ यौन दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोल्लम के पास स्थित एक आश्रम के हरी स्वामी को शुक्रवार रात करीब 12.40 बजे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसका निजी अंग करीब 90 प्रतिशत कटा हुआ था।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, चिकित्सकों की एक टीम ने स्वामी की प्लास्टिक सर्जरी कर दी और अब वह खतरे से बाहर है। युवती ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आया करता था और धार्मिक अनुष्ठान करता था। उसने साथ ही बताया कि वह तब से उसके उत्पीड़न को लेकर परेशान थी, जब वह 12 कक्षा में पढ़ती थी।

वह उसकी हरकतों से इतना तंग आ चुकी थी कि शुक्रवार रात को उसने चाकू से उसके निजी अंग को काट डाला। पुलिस ने कहा कि उसने स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, केरल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि उन्हें युवती के ऐसा करने पर गर्व है। देवी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत, खासतौर पर धर्म की आड़ में स्वीकार्य नहीं है।इसी बीच, पुलिस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर उलझन में है।

लड़की ने नहीं बल्कि उसने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा

अब इस मामले एक नई जानकारी सामने आ रही है। 54 साल के स्वामी ने अब दावा किया है कि लड़की ने नहीं बल्कि उसने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा है क्योंकि वह उसके लिए ‘गैर जरुरी’ था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को दिए अपने बयान में आरोपी स्वामी ने दावा किया कि उसने अपनी मर्जी से अपना प्राइवेट पार्ट काटा, क्योंकि वह उसके लिए उपयोगी नहीं था। रेप करने के मामले में सन्यासी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

The post युवती ने स्वामी का गुप्तांग काटा, कर रहा था यौन शोषण appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles