उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर चली मुहिम के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम विंग एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुस्लिम विंग रमजान में रोजा खोलने के लिए मेन्यू लेकर आई है, जिसमें इफ्तार के दौरान गाय के दूध का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की इफ्तार में रोजा खुलवाने के लिए गाय का दूध और उससे बनी चीजें सर्व की जाएंगी।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य महीराज दहवाज सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब रोजा खोलते वक्त गाय के दूध का इस्तेमाल किया जाएगा। सिंह ने कहा कि गाय का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं दूध से बने घी से दवाईयां भी बनती है। उन्होंने कहा कि घी से इलाज होता है और मीट से बीमारियां लगती है, इसलिए गौ हत्या पर रोक बेहद जरूरी है।
उन्होंने ये भी कहा कि रमजान के दौरान गौ रक्षा पर स्पेशल प्रार्थना भी करवाई जाएंगी और ये बताया जाएगा कि ये किसी पाप से कम नहीं है। इस प्रार्थना के जरिए संदेश दिया जाएगाा कि भक्ति, और भाईचारे का प्रसार किया जाएगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं एमआरएम के कार्यकर्ता गौ रक्षा के लिए मैसेज भी फैलाएंगे।
@एजेंसी
The post RSS ने बनाया रोज़ा इफ्तार मेन्यू , परोसेंगे गाय का दूध appeared first on Tez News.