Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

लड़कियों ने किया लड़के को किडनैप, फिर किया गैंगरेप

$
0
0

आय दिन हम लड़कियों से रेप की घटनाओं की खबर अखबारों टेलेवीजन आदि में देखते और सुनते हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में एक लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दावा किया कि तीन लड़कियों ने उसके साथ ब्लात्कार किया।

घटना दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया की है। 23 वर्षीय लड़के ने टैक्सी शेयर की जिसमें तीन लड़कियां पहले से ही सवार थी। जब टैक्सी गलत रास्ते पर जाने लगी तो उस शख्स ने इसका विरोध किया। जिसके बाद उन तीन महिलाओं ने उसे नशीला इंजेक्शन लगा दिया।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के मुताबिक, शख्स ने दावा किया कि जब उसे होश आया तो वह एक अनजाना जगह पर सिंगल बैड पर लेटा हुआ था।

होश में आने के बाद लड़कियों ने जबरदस्ती एनर्जी ड्रिंक पिलाई और उसके साथ लगातार तीन दिन तक कई बार रेप किया। जिसके बाद लड़कियों ने उसे खेत में फेंक दिया जहां से निकलकर उसने टैक्सी की और पुलिस में शिकायत दर्ज की।

पीड़ित की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने कहा कि ‘यह मामला उतना ही गंभीर जितना की किसी महिला के संदर्भ में होता है। लड़के को इंसाफ दिलाया जाएगा।’

@एजेंसी

The post लड़कियों ने किया लड़के को किडनैप, फिर किया गैंगरेप appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles