Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

जहां देखेंगे गौहत्या वहीं मार देंगे गोली, हमें कानून का डर नहीं –टाइगर

$
0
0

जहां देखेंगे गौहत्या वहीं मार देंगे गोली, हमें कानून का डर नहीं – टाइगर
Tez News.

राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में चल रहे गौ माता प्रतिष्ठा आंदोलन में शामिल एक नेता ने रविवार (18 फरवरी, 2018) को विवादित बयान दिया है।

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए राजस्थान गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष एसएस टाइगर ने कथित तौर पर लोगों से कहा कि जहां भी गाय की हत्या होते देखेंगे, वहां सरेआम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा हमें किसी कानून या संविधान की परवाह नहीं है। जहां गाय कटेगी वहीं कसाई कटेगा।

आजतक की खबर के अनुसार टाइगर ने आगे कहा कि लोगों को यह नहीं दिखाई देता कि गायों की हत्या हो रही है। मंत्री और नेता गूंगे हो सकते हैं तो हम क्या करेंगे। अगर कोई हमारी मां के साथ अत्याचार करेगा। क्या हम बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मां को कोई काटेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हम संतों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

संबोधन में उन्होंने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी ने गौ माता को राष्ट्रीय माता नहीं बनाया और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया। इसलिए देश का कानून चाहे कुछ भी करे या हमें फांसी पर चढ़ा दे। जेल में डाल दे। हमें ये सब मंजूर है सब कुछ लेकिन गौ माता की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे।

एसएस टाइगर कहा कि यहां हमारी मां काटी जा रही है तो किस कानून और संविधान की बात कर रहे हैं? हिंदुस्तान 100 करोड़ हिंदुओं का देश है जिस को सब लोग हिंदू राष्ट्र कहते हैं। अगर वहीं पर हमारी मां सरेआम काटी जा रही हो तो और आप कानून की बात कर रहे हैं?

टाइगर ने आगे कहा, ‘हम किसी कानून को नहीं मानेंगे। जिस देश में हमारी मां के लिए कोई कानून नहीं होगा हम उस देश के किसी कानून को नहीं मानेंगे। पहले गौ माता के लिए कानून बने वरना हमें जेल भी मंजूर है और फांसी भी मंजूर है। हमें किसी की कोई परवाह नहीं है।

जहां देखेंगे गौहत्या वहीं मार देंगे गोली, हमें कानून का डर नहीं – टाइगर
Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles