Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

सोना पहनना सेहत के लिए है बड़े फायदे का, जाने कैसे

$
0
0

सोना पहनना सेहत के लिए है बड़े फायदे का, जाने कैसे
Tez News.

प्राचीन काल से ही सोने का प्रयोग रोगों के इलाज और सेहत को ठीक रखने के लिए गुणकारी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोना आपको कई तरह से स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। यह डिप्रेशन कम सकता है तो रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। यहां जानिए सोने के गहने पहनने के फायदे-

हीलिंग में बड़े काम का है गोल्ड

अगर 24 कैरेट का शुद्ध सोना लेकर उसे शरीर पर हुए घाव या संक्रमित क्षेत्र में रखेंगे तो इस घाव को भरने में मदद मिलेगी और संक्रमण नियंत्रण में रहेगा। पुराने समय में ऐसा माना जाता था कि सोने में एक ऊर्जा होती है जो गर्माहट देता है। इससे शरीर रिलेक्स होता है और घाव जल्दी भर जाते हैं।

रिलेक्सिंग इफेक्ट

रिलेक्सिंग इफेक्ट के लिए सोना बड़ा काम का हो सकता है। इसमें आपकी बॉडी को कई मायनों में राहत प्रदान करने के गुण मौजूद होते हैं। सोने को अन्य धातुओं के साथ रखने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है। पुराने समय से ही सोना को मानसिक और भावनात्मक शांति पाने के लिए पहना जाता है।

शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता

सोना सभी तरह के प्राकृतिक खनिजों से बना होता है जो शरीर के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है। इसके अलावा यह दवाओं के संपर्क में आने पर भी शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है। इसलिए सोना पहनने से कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

ब्लड सर्कुलेशन

सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको फिट रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करता है

सोना पहनने से यह शरीर के तापमान नियंत्रित रहता है जो बाहर का तापमान बदलने पर हमें बीमारियों से बचाता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करता है

डॉक्टरों द्वारा एक रिसर्च के बाद यह पुष्टि की गई कि शरीर में सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में यह गठिया के लक्षणों को कम कर देता है।

डिप्रेशन दूर करें

जब आप सोना खरीदते हैं या महंगा सोना पहनते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। सोना खरीदना पहुंच में होता है और जब भी आप तनाव या डिप्रेशन महसूस करें आप सोना पहन सकती हैं। यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

सोना पहनना सेहत के लिए है बड़े फायदे का, जाने कैसे
Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles