Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

मोदी जी की नाक के नीचे मोदी भाग निकला : सुरजेवाला

$
0
0

मोदी जी की नाक के नीचे मोदी भाग निकला : सुरजेवाला
Tez News.

कैथल : कैथल के विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के कस्बा पूंडरी में परिवर्तन रेली में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार है हरियाणा में किसानों पर लाठियां बरसा रही हैं और किसानो को जेलों में डाल रही है वही कृषि खाद पर लगे टैक्स पर बोलते हुआ कहा की अगर कोंग्रेस आई तो टैक्स 12 प्रतिशत से घटाकरन 5 प्रतिशत किया जाएगा।

उन्होंने बैंकों के घोटाले पर बोलते लोगो से पूछा की अब मोदी जी की नाक के नीचे मोदी भाग रहे है क्या अब बाज़ार नहीं बिगड़ रहा जब किसानो के लिए स्वामी नाथन रिपोर्ट लागु करने पर बाज़ार बिगड़ने की बात सरकार कर रही थी।

वही हरियाणा में सरकारी नोकरियो पर बोलते हुए कहा की हरियाणा के युवा को नोकरियो से वंचित रखा जा रहा है और हरियाणा में बार बार पेपर लीक हो रहे है।

वही पत्रकारों से बात करते हुए कहा की दिल्ली कुच कर रहे किसानों की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा की आज का दिन इतिहास का काला दिन है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की खट्टर और मोदी सरकार ने किसान के साथ विश्वासघात किया है और अब किसानों पर अत्याचार और अतिक्रमण हो रहे हैं। क्या किसान को विरोध प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि क्या किसानो को उनके किए गए वादों को याद कराने का भी अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि किसान को लागत पर 50% मुनाफा देना चाहिए।

@मनोज मलिक

मोदी जी की नाक के नीचे मोदी भाग निकला : सुरजेवाला
Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles