Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, विधानसभा लोकसभा चुनाव एक साथ संभव नहीं

$
0
0

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, विधानसभा लोकसभा चुनाव एक साथ संभव नहीं
Tez News.

डिंडौरी : विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाने पर कोंग्रस नेता दिग्विजिय सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। दिग्विजय ने कहा हैं की जबतक सवैंधानिक संसोधन न हो यह संभव नहीं हैं। उनका कहना हैं कोई भी राज्य सरकार इस बात के लिए तैयर नहीं होंगी की उनके राज्य की सरकार को ख़त्म कर दोनों चुनाव साथ करए जाए। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हाल ही में जिन प्रदेशों में चुनाव हुए हैं क्या वे अपने चुनाव को रद्द कर एक साथ चुनाव के लिए राजी होंगी ? उन्होंने यह बात नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान कही।

लम्बे समय से मांग उठती रही हैं की विधासभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाए। कोंग्रस नेता दिग्विजिय सिंह से जब दोनोंचुनाव एक साथ करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकारे हुए कहा की जबतक सवैंधानिक संसोधन न हो यह संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा की अभी गुजरात ने चुनाव हुए हैं।क्या वे अपना चुनाव रद्द करा कर फिर से चुनाव कराएँगे। पंजाब में चुनाव हुए है त्रिपुरा और अन्य जगह चुनाव हुए है क्या से फिर से चुनाव कराएंगे ? ये फेडरेल सिस्टम में ये संभव नही है।

उन्होने शिवराज सिंह की नर्मदा सेवा यात्रा पर ही निशाना साधा उन्होंने कहा अब तक की जितनी नर्मदा परिक्रमा की हैं उसमें मात्र दो सौ या ढाई सौ पेड़ ही देखने को मिले है जबकि दावे कई हजार पेड़ लगान के किये गए दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी यात्रा कर रही है।

@दीपक नामदेव

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, विधानसभा लोकसभा चुनाव एक साथ संभव नहीं
Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles