शादी में दुल्हन ने पहनी जीन्स के साथ चोली Video Viral Tez News.
शादी की चोली के साथ जीन्स पहन, हाथ में मेहंदी और चूड़ा पहन के डांस करती हुई एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अगर आपने भी इस दुल्हन को डांस करते हुए देखा है तो इसके बारे में जरूर जान लें।
दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दिल्ली के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने पोस्ट किया है। अभी तक जिस किसी ने यह वीडियो देखा वह हैरान रह गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला गया है। शादी की चोली के साथ जीन्स पहन, हाथ में महंदी और चूड़ा सजाए डांस करती ये दुल्हन देखते ही देखते सोशल मीडिया सेनसेशन बन गई।
इस दुल्हन का नाम रशिका यादव है। पंजाबी सिंगर मनकिर्त ओलख के ‘कदर करी, नखरे नी करी ते’ गाने पर डांस कर रही हैं। रशिका इस गाने पर शानदार भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं परफॉर्मेंस के दौरान वह बेली डांस के मूव्स भी करती हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘रशिका कथक डांसर है। वह 16 साल से कथक नृत्य सीख रही है। ऐसे में उनके पंजाबी डांस के वीडियो को देख उनके जानने वाले भी हैरान है। उन्होंने सबको हैरान करने के लिए शादी के दिन डांस परफॉर्म करने का फैसला लिया।’
उन्हें नहीं मालूम था कि यह वीडियो वायरल हो जाएगा। लोगों में अब इस वीडियो की दीवानगी देखिए महज 20 घंटे में इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
इंस्टाग्राम यूजर्स भी इनके डांस के फैन हो गए। रशिका के मूव्स इतने शानदार थे कि सिंगर ने भी वीडियो शेयर कर दिया।
शादी में दुल्हन ने पहनी जीन्स के साथ चोली Video Viral Tez News.