Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

कांस्टेबलों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

$
0
0

कांस्टेबलों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार Tez News.

झारखंड पुलिस ने ही खाकी को शर्मसार किया है। धनबाद जिले के टुंडी पांडेडिह में दो कांस्टेबलों ने ही एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। कांस्टेबलों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब महिला अपने घर पर अकेली थी।

दोनों कांस्टेबलों ने महिला के घर जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक कांस्टेबल को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं दूसरे आरोपी कांस्टेबल को भी दिन में गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद कांस्टेबलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

बता दें कि यूपी में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जहां औरैया में एक युवती से गैंगरेप किया गया। यह घटना तब हुई थी जब युवती इटावा में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर से औरैया वापस आ रही थी। उसी समय जालौन चौराहे पर जान-पहचान के एक युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कही और गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद मौके का फायदा उठाकर वो उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में भी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

युवती आरोपी चेतन यादव को पहले से जानती थी। लेकिन कार में उसके साथ और युवक भी मौजूद थे। चेतन ने उन्हीं के साथ मिलकर युवती को गुमराह किया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

कांस्टेबलों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles