Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

MP : ये होंगे भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष !

$
0
0

भोपाल : मंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति के बाद पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी सहमति मिश्रा के नाम पर बनती नजर आ रही है। गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक आधा घंटा की मुलाकात में चुनावी साल में प्रदेश भाजपा संगठन में नए सिरे से कसावट लाने पर विचार किया गया। तीन दिन पहले अमित शाह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को तलब किया था।

शाह ने इस बैठक में प्रदेश में संगठन के ढीले रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। भाजपा पहले ओबीसी या दलित वर्ग से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मूड में थी। लेकिन नामों पर सहमति नहीं बनने से नरोत्तम मिश्रा का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक प्रहलाद पटेल ने भी दिल्ली में खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने जाने के लिए दावेदारी की है तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर, लालसिंह आर्य, राकेश सिंह और भूपेंद्र सिंह के नामों पर भी दिल्ली में विचार किया गया है। नरोत्तम मिश्रा के प्रदेश संगठन में जाने के साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद हो सकती है।

शिवराज के दिल्ली दौरे में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनसे मुलाकात की है। वे शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात करने के बाद वापिस लौटेंगे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles