Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम किया : अमित शाह

$
0
0

भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम किया : अमित शाह Tez News.

बंगलूरू: 12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में बुधवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा अध्यक्ष ने बंगलूरू में शक्ति केंद्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम करने का काम किया है, राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महान हिन्दू संस्कृति जो लाखों सालों से दुनिया को संस्कार, शांति और सभ्यता का संदेश देती आई है, उसको आतंकवाद के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। अब कांग्रेस कहती है कि हमने इस शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया है, जबकि यह शब्द इस्तेमाल करने वालों में कांग्रेस के बहुत सारे नेताओं में सीएम सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार राजीव गांधी जी हमें ताना मारते रहे थे जब हम सिर्फ दो सांसद थे, वह कह रहे थे, ‘भाजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है।’ आज संसद में भाजपा का पूर्ण बहुमत है, हमारे 1600 से ज्यादा विधायक हैं, बीजेपी 20 राज्यों, कई स्थानीय निकायों और नगर पालिकाओं में सत्ता में है।

भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम किया : अमित शाह Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles