Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

भाजपा महिला नेत्री ने दिया रेप पर विवादित बयान, दी सफाई

$
0
0

bjp अम्बाला- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने अब रेप के मामलों पर विवादित बयान दे दिया। अंबाला में उन्होंने प्रदेश में बढ़ते दुराचार के मामलों पर कहा कि सृष्टि के रचनाकाल से ही रेप होते रहे हैं। बैरागी का यह विवादित बयान मीडिया में आते ही उन्हें गलती का अहसास हुआ और सफाई पेश की।

बैरागी शुक्रवार को यहां सिटी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जबसे सृष्टि की रचना हुई है, हर काल में हर खंड में दुष्कर्म के मामले होते रहे हैं।

जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत संभलते हुए कहा कि ऐसा बेशक होता आया है, लेकिन प्रदेश की मनोहर सरकार इन मामलों में बेहद सख्त है। कानून की प्रक्रिया है। समय जरूर लगता है, लेकिन किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि संसद में पुरुष प्रधान बहुमत नहीं चाहता कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले, इसलिए बिल पास नहीं होने दिया जाता।

महिला जनप्रतिनिधियों के चुने जाने के बाद भी पुरुषों के काम करने संबंधी सवाल पर निर्मल ने कहा कि इस बार तो मजबूरी में महिलाएं चुनाव जीत कर आई हैं क्योंकि मनोहर सरकार की ओर से किए गए संशोधन के बाद और कोई चारा नहीं था। उन्होंने कहा प्राचीन परंपराएं महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती हैं लेकिन अब परिवर्तन हो चुके हैं। परंपराएं तोड़नी भी पड़े तो तोड़ी जाएंगी और महिला हितों की रक्षा की जाएगी।


The post भाजपा महिला नेत्री ने दिया रेप पर विवादित बयान, दी सफाई appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Latest Images

Trending Articles



Latest Images