Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

मयूर विहार मर्डर: यौन शोषण का बदला लेने के लिए की हत्या, गिरफ्तार

$
0
0

arrests नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने मयूर विहार इलाके में हुई एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से की गई हत्या का मामला सुलझाते हुए हत्या के आरोप में एक 25 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती दिल्ली के पालम इलाके में रहती है।

बता दें कि दिल्ली के पॉश इलाके में मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 129 में विजय कुमार नामक 70 साल के एक बुजुर्ग की नग्न लाश मिली थी। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की। फुटेज में एक महिला को हत्या करते हुए देखा गया। हत्या के बाद महिला विजय कुमार के घर से टीवी लेकर भागती दिख रही थी।

पुलिस के सामने हत्यारोपी आ चुका था। अब पुलिस को तलाश थी उस महिला की। जिसने ने चाकुओं से गोद कर बुजुर्ग की हत्या की थी। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि महिला विजय कुमार को किसी वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि जब तफ्तीश आगे बढ़ी तो पता चला कि असल में बुजुर्ग इस 25 साल की लड़की को ब्लैकमेल करता था। दो साल पहले लड़की बुजुर्ग के पास नौकरी के लिए आई थी। बुजुर्ग विजय कुमार सीजीएचएस से रिटायर थे। नौकरी का वादा करके उन्होंने लड़की को बुलाया था।

इसके बाद बुजुर्ग विजय कुमार ने लड़की के साथ सेक्स किया और उसकी एक अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसी वीडियो क्लिप के जरिए वह लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। बस इसी बात से परेशान होकर लड़की ने बुजुर्ग विजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वो कपड़े भी बरामद कर लिए जो उसने वारदात के वक्त पहन रखे थे।

मयूर विहार मर्डर: यौन शोषण का बदला लेने के लिए महिला ने की हत्या, गिरफ्तार
Mayur Vihar murder: Woman killed Vijaykumar to avenge sexual exploitation, arrested

The post मयूर विहार मर्डर: यौन शोषण का बदला लेने के लिए की हत्या, गिरफ्तार appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles