Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

MP : दिव्यांग बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

$
0
0

MP : दिव्यांग बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज Tez News.

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में आठ साल की दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसके सिर पर पत्थर फेंककर हत्या कर दी गई। दूसरी क्लास में पढ़ने वाली लड़की शुक्रवार की रात 8 बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेलियों के पास सोने की बात कहकर घर से निकली थी।

शनिवार की सुबह जब वह वापस नहीं आई तो माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू किया। शनिवार सुबह गांव के पास ही खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों की पहचान राजा कलेक्टर और मुकेश ठाकुर के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि दोनों भाजपा के कार्यकर्ता है, जिनके खिलाफ राज्य के सीहोर आष्टा पुलिस स्टेशन में कथित गैंगरेप के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इतजार है।

MP : दिव्यांग बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles