Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

MP: सांसद प्रतिनिधि सहित दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

$
0
0

MP: सांसद प्रतिनिधि सहित दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस Tez News.

सीहोर: जिले के आष्टा में एक 28 वर्षीय महिला ने सांसद मनोहर ऊंटवाल के प्रतिनिधि और अन्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। सांसद प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर और प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के संचालक राजा कलेक्टर उर्फ राजाराम के खिलाफ 376 डी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर राजा को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सांसद प्रतिनिधि मुकेश फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

महिला ने आरोप लगाया है कि वो कौशव विकास केंद्र में ही काम करती थी, इस दौरान राजा ने डराकर-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राजा के दोस्त मुकेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो साल से उसे डराकर इस हैवानितय को अंजाम दिया जा रहा था। इस दौरान उसे आष्टा से इंदौर भेज दिया गया, यहां महिला को रियल स्टेट कंपनी में काम दिलाया गया और एक किराए का घर भी दिलाया। दोनों यहां भी उससे दुष्कर्म करते थे। एक दिन दोनों ने उससे कहा कि आज से हमारा संबंध खत्म। इसके बाद महिला ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

MP: सांसद प्रतिनिधि सहित दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles