Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

कर्नाटक में पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस -अमित शाह

$
0
0

कर्नाटक में पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस -अमित शाह Tez News.

 बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव को पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए से जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बेंगलूरू शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर से 10 हजार से ज्यादा फर्टी चुनावी पहचान पत्र मिले हैं, घर में प्रिंटिंग मशीन लगी है और 50 हजार नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इस दौरान वह कर्नाटक के बदामी में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को खुद से शर्मिंदा होना चाहिए। उनकी पार्टी के बारे में सब कुछ नकली है। गरीबों के लिए उनके आंसू, विकास के उनके दावे, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी वचनबद्धता सब कुछ फर्जी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह का रोष कर्नाटक की जनता के मन में है उसे देखकर साफ हो जाता है कि कर्नाटक से कांग्रेस का जाना तय है। कांग्रेस कितना भी जातियों में बंटवारे कर चुनाव जितने की कोशिश कर ले लेकिन वो सफल नहीं होगी।

शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। यह दोनों पार्टियां सिर्फ चुनाव जीतने के लिए दिखावा कर रही हैं। लेकिन लोग 12 मई को बीजेपी के लिए मतदान करने जा रहे हैं और कांग्रेस राज्य में बुरी तरह चुनाव हारने वाली है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के साथ हम राज्य में चुनाव जीत रहे हैं।

कर्नाटक में पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस -अमित शाह Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles