Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म, ढाबा मालिक गिरफ्तार

$
0
0

नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म, ढाबा मालिक गिरफ्तार Tez News.

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया।

पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। क्षेत्र अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि वह लड़का और उनके दोस्त कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गये थे। रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने एक ढाबे में काम किया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार (10 अगस्त) की है, जिसके बाद उस लड़के ने शिकायत दर्ज करायी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित लड़के को इस मामले को किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म, ढाबा मालिक गिरफ्तार Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles