Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

धार : गांव में बदमाशों का आतंक, फायरिंग में 1 की मौत

$
0
0

धार : गांव में बदमाशों का आतंक, फायरिंग में 1 की मौत Tez News.

धार : धार जिले में गंधवानी के सोयला गांव में बदमाशों ने रविवार रात जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस 25 से ज्यादा बदमाश मवेशियों और लूटपाट की नीयत से गांव में घुसे थे, लेकि न ग्रामीणों ने डटकर मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों ने ग्रामीणों पर बंदूक और तीर कमान से हमला कर दिया।

इसमें एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से दो घायल हैं। घटना में एक बुजुर्ग के सीने में तीर धंस गया। कु छ लोग पत्थरों के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों की हिम्मत के आगे बदमाश बिना कुछ लिए भाग गए।

जानकारी अनुसार सोयला में रात करीब 12 बजे ये बदमाश कलसिंह के घर में घुसे। यहां से वे दो बैल और एक भैंस को रस्सी काटकर ले जाने लगे, लेकि न कलसिंह और अन्य लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के एकसाथ आने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कु छ ने तीर से हमला किया है। ग्रामीणों पर पत्थर भी फेंके ।

फायरिंग में ग्राम सोयला के मोरियापूरा फलिया निवासी लालसिंह (40) पिता बनसिंह मौत हो गई, वहीं 65 साल के मड़िया पिता रुकड़िया को सीने में तीर धंस गया। गुमानसिंह (30) पिता गलियासिंह को पीछे कूल्हे पर गोली लगी। अनसिंह (40) को हाथ और सीने में छर्रे लगे।

सुरेश (22), मड़ीबाई (45), संजय (20) व भारत (18) पत्थर लगने से घायल हो गए। ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक बदमाशों को मुकाबला कर मवेशियों को ले जाने से बचा लिया। सूचना मिलने पर गंधवानी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को गंधवानी अस्पताल लाया गया। यहां पर इनका प्राथमिक उपचार कर गुमानसिंह, अनसिंह, माडियासिंह को बड़वानी रैफर कि या।

धार : गांव में बदमाशों का आतंक, फायरिंग में 1 की मौत Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573