Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता को मारा थप्पड़

$
0
0

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता को मारा थप्पड़ Tez News.

मध्यप्रदेश के गंधवानी से विधायक और स्वर्गीय कांग्रेसी नेता जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने बीजेपी नेता को चांटा मारा है। जिसके बाद वह विवादों में आ गए हैं।

विधायक ने धार से भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर के सामने भाजपा नेता को चांटा मारा। जानकारी के अनुसार यह घटना धार के टांडा में घटित हुई। यहां मुआवजा राशि के वितरण को लेकर आयोजन किया गया था।

इसी कार्यक्रम में भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा की तरफ से मुआवजा राशि वितरण का श्रेय लेने को लेकर होड़ मच गई।

इसी दौरान पनपी विवाद की स्थिति में विधायक अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने भाजपा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप गादिया को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

हुआ यूं कि सांसद सावित्री ठाकुर मुआवजा राशि के चेक का वितरण करने के लिए यहां पहुंची थी। इसी दौरान विधायक सिंघार ने आपत्ती जताते हुए चेक को उनसे लेने की कोशिश की। जिसकी वजह से विवाद हो गया और उन्होंने भाजपा नेता को चांटा मार दिया।

मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को शांत करवाया। भाजपा नेता ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता को मारा थप्पड़ Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles