Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

भारत बंद : आगजनी, तोड़फोड़, जाने कैसा रहा बंद

$
0
0

भारत बंद : आगजनी, तोड़फोड़, जाने कैसा रहा बंद Tez News.


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया जिसका जगह-जगह असर दिखाई दिया। कांग्रेस ने अपने साथ सभी विपक्षी दलों को साथ आने की अपील की थी।

भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया गया। विपक्ष से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के भारत बंद में साथ दिया।

वहीं पश्चिम बंगाल के प्रमुख दल तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया लेकिन महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन यहां भी हुआ। इस दौरान बंगाल में बंग्लाश्री बस सेवा ने अपना बस किराया भी सस्ता किया। वामपंथी दलों ने कांग्रेस के बंद से अलग अपने भारत बंद के कार्यक्रम को बुलाया।

उधर आंध्र प्रदेश ने अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी किया है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने आज भारत बंद बुलाया है। इसे 21 राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है। सुबह से देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं ट्रेन रोकी गई तो कहीं बसों में तोड़फोड़ की गई।

बिहार की राजधानी पटना में सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोकी।

बिहार की राजधानी पटना में सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोकी।

कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है। महाराष्ट्र में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भी पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी की।

गुजरात के भरूच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायरों को आग लगाकर बसों को रोक दिया। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में भारत बंद का असर, सड़कों पर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी।

तेलंगाना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। यदादरी भुवनागिरी , भोंगिर, मुर्शिदाबाद में बसों को रोककर तेल की बढती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भारत बंद : आगजनी, तोड़फोड़, जाने कैसा रहा बंद Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles