Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

$
0
0

सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या Tez News.

धर्मशाला: सोमवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से सेना के लिए बुरी खबर आई है। हिमाचल के धर्मशाला स्थित मिलिट्री स्टेशन में 18 सिख रेजीमेंट के जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि उसने बाद में खुद को भी गोली मार ली।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात दो बजकर 15 मिनट पर हुई। जिस जवान ने गोली मारी है उसका नाम सिपाही जसवीर सिंह है।

जिनकी मौत हुई है उनके नाम हवलदार हरदीप सिंह और नायक हरपाल सिंह है। सिपाही जसवीर सिंह जिसे सेना में शामिल हुए करीब डेढ़ वर्ष हुए थे, उसने जिन जवानों को गोली मारी है, उनके पास अच्‍छा खासा अनुभव था। हवलदार हरदीप सिंह के पास 23 वर्षों की सेवा का अनुभव तो वहीं उनके साथी नायक हरपाल सिंह के पास 18 वर्षों का अनुभव था।

सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles