Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

पूर्व मिस इराक को ISIS ने दी मारने की धमकी, देश छोड़ जॉर्डन मे हुए सैटल

$
0
0

पूर्व मिस इराक को ISIS ने दी मारने की धमकी, देश छोड़ जॉर्डन मे हुए सैटल Tez News.

 

इराक में महिलाओं की जिंदगी किसी नर्क से कम नहीं है। क्योंकि आए दिन महिलाओं पर अत्याचार की खबरें आती हैं।

2015 में शायमा कासिम मिस इराक बनीं थीं। जिसके बाद से ही उनको जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। उनकी लाइफस्टाइल को देखते हुए कई आतंकवादी संगठन ने उनको जान से मानरे की धमकी दी। लेकिन शायमा ने इग्नोर किया।

अब ISIS ने 22 वर्षीय मॉडल तारा फेयर्स को मारकर शायमा को मारने की धमकी दी है। ISIS ने कहा है- अब तुम्हारी बारी है। जिसके बाद शायमा सहम गई और उन्होंने देश छोड़ दिया है। वो अब जॉर्डन में रह रही हैं।

कुर्दिश न्यूज चैनल से बात करते हुए शायमा ने कहा- मुझे लगातार हत्या की धमकियां मिल रही हैं। मेरी जिंदगी को घतरा है। यहां रोज महिलाओं की हत्या की जा रही है।

मेरा इराक में रहना मुश्किल हो गया है। यहां रहना खतरे से खाली नहीं था। इसलिए मैंने देश छोड़ दिया है और जॉर्डन में लाइफ सैटल करने का फैसला लिया है।

27 सितंबर को बगदाद में सोशल मीडिया स्टार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शायमा को मारने की धमकी दी थी। आतंकवादियों ने 3 महिलाओं को मौत के घाट उतारा क्योंकि वो मॉडल थीं। इसलिए उन्होंने मार दिया।

ISIS भी शायमा को इसलिए मारना चाहता है। शायमा ने कहा- ‘पिछले कई दिनों से मैं बगदाद में रह रही थी। जहां मैं घर जाने से भी डर रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई मेरे घर में आकर मार डालेगा।’

पूर्व मिस इराक को ISIS ने दी मारने की धमकी, देश छोड़ जॉर्डन मे हुए सैटल Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles