Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, किए ये वादे

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, किए ये वादे Tez News.

Image may be NSFW.
Clik here to view.
नई दिल्ली :
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके 15 साल देश में कल्याण राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। बीजेपी की सरकार ने डॉ रमन सिंह के नेतृ्त्व में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है। जब छत्तीसगढ़ अलग राज्य नहीं था इसे बीमारू राज्य माना जा रहा था। लेकिन पिछले 15 साल से रमन सिंह सरकार ने विकास कार्य किया।

अमित शाह ने कहा कि रमन सिंह सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद को लगभग-लगभग खत्म करने का काम किया है। डॉ रमन सरकार राज्य को अब डिजिटल हब बनाने पर जुटे हुए हैं। यह चुनाव नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का चुनाव है। केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए एक साथ काम करेंगी। छत्तीसगढ़ में सबसे पहला काम अंत्योदय को हमने प्राथमिकता दी है। एक रुपया किलो नमक जैसी योजनाएं। रमन सरकार ने कृषि की लागत कम करने में सबसे अच्छा काम किया है।

मनरेगा में 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार देंगे। रमन सिंह ने घोषणा पत्र में किए गए वादों की बात करते हुए कहा कि किसानों को समर्थन मुल्य और किसानों को खरीदी की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार ने की। 32 लाख लोगों के लिए मुफ्त नमक की योजना आगे भी जारी रहेगी। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए योजनाओं में 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को हर महीने 1 हजार रुपए का पेंशन दिया जाएगा। राज्य को जैविक खेती के लिए विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर पर्यटल स्थल के लिए विकास किया जाएगा। बाल स्वर्ण और बाल हृदय योजना को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र ने जो बात कही है वो जनता के साथ पूरी तरह से छलावा है। लेकिन बीजेपी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसे पूरा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, किए ये वादे Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573