Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

वर्धा के आर्मी डिपो में धमाका, 6 लोगों की मौत, कई घायल

$
0
0

वर्धा के आर्मी डिपो में धमाका, 6 लोगों की मौत, कई घायल Tez News.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्मी डिपो में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर आ रही है जबकि बताया जा रहा है कि 11 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुलगांव में फायरिंग रैंज में एक्सप्लोसिव डिस्ट्रॉय करने के दौरान हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि बेकार प़ड़े विस्फोटकों को नष्ट करने का काम चल रहा था उसी दौरान धमाका हो गया। इस हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी है जिसमें दो ग्रामीण बताए जा रहे हैं। खबर है कि जिस वक्त धमाका हुआ सुबह की शिफ्ट में काम करने वाले करीब 40 लोग यहां मौजूद थे। मौके पर कई अधिकारी और बचाव दल पहुंच चुके हैं और वे हालात का जायजा ले रहे हैं। हादसे में जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना के पीआरओ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना 7.10 बजे हुई थी। खेमरिया, जबलपुर के कर्मचारियों द्वारा पुराने विस्फोटक को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ। इस हादसे में मरने वालों में 3 मजदूर और ऑर्डिनेंस कर्मी शामिल हैं।

बता दें कि दो साल पहले भी इसी प्रकार का हादसा आर्मी डिपो में हुआ था। वर्धा आर्डिनेंस फैक्टरी में विस्फोट के चलते भयानक आग लग गई जिसमें 17 जवानों की मौत हो गई थी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो भारत का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। विभिन्न कारखानों से भंडार पहले यहां आता है और बाद में इसे विभिन्न इलाकों में वितरित किया जाता है।

वर्धा के आर्मी डिपो में धमाका, 6 लोगों की मौत, कई घायल Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles