वसुंधरा राजे को आराम दो, बहुत मोटी हो गई हैं – शरद यादव Tez News.
अलवर : राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की।
शरद यादव ने अलवर की मुंडावर सीट पर कांग्रेस गठबंधन के एक प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी की।
इस सभा के दौरान शरद यादव ने लोगों से कहा, ‘यह वसुंधरा इसको आराम दो बहुत थक गई है। बहुत मोटी हो गई है। मध्य प्रदेश की है। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।’
सीएम वसुंधरा पर शरद की इस टिप्पणी का एक विडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई।
दरअसल, मुंडावर सीट पर बुधवार को कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था।
इस सभा में शामिल होने शरद यादव भी अलवर पहुंचे थे। सभा में लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने वसुंधरा सरकार की आलोचना की और इसी दौरान उन्होंने सीएम पर विवादित टिप्पणी भी की।
वसुंधरा राजे को आराम दो, बहुत मोटी हो गई हैं – शरद यादव Tez News.