Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

दलितो को लुभाने के लिए भाजपा बना रही 5000 किलो खिचड़ी

$
0
0

दलितो को लुभाने के लिए भाजपा बना रही 5000 किलो खिचड़ी Tez News.

दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा ‘भीम महासंगम विजय संकल्प’ करने जा रही है। इस रैली के लिए 5000 किलो ‘खिचड़ी’ पकाई गई।

इस खिचड़ी में प्रयोग किए गए चावल और दाल अनुसूचित जाति के लोगों के घरों से एकत्रित किए गए हैं। इस समय तक कार्यक्रम स्थल पर 1000 लोग तक नहीं पहुंच सके हैं।

राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों के घर से दाल-चावल एकत्र किया गया। जिसे बाइक सवार कार्यकर्ता ने घर-घर लिया। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 जनवरी को होगी।

कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे।

दलितो को लुभाने के लिए भाजपा बना रही 5000 किलो खिचड़ी Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles