Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

2019 में रायबरेली सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!

$
0
0

2019 में रायबरेली सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव! Tez News.

पिछले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी आत्मविश्वास से भरी है।

इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। खबर है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती है।

उनके चुनावी क्षेत्र में चर्चा है कि सोनिया गांधी अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

इसलिए यहां की तैयारियों और संगठन में फेरबदल के लिए प्रियंका की राय खासतौर पर ली जा रही है।

एनबीटी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पिछले दिनों आठ ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने की बात सामने आई तो इन्हें भी प्रियंका की मंजूरी के बिना नहीं बदला गया।

जानना चाहिए कि पिछले कई सालों से प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि कांग्रेस के बुरे वक्त में वह ना केवल चुनाव लड़ेंगी बल्कि यूपी में उनकी सक्रिय हिस्सेदारी होगी।

प्रियंका के चुनावी मैदान में आने की बात को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि पिछले चुनाव के बाद से अपने लोकसभा क्षेत्र में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की सक्रियता काफी कम रही है।

इस दौरान वह ना के बराबर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचीं। पिछले चुनावों में भी उनकी सक्रियता ना के बराबर रही है।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के वक्त प्रियंका पर्दे के पीछे खूब सक्रिय थीं। यहां तक कांग्रेस यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस का कमांडर-इन-चीफ करा दिया था।

हालांकि जब चुनावी परिणाम आए तब उनकी सक्रियता करीब-करीब खत्म हो गई। अब तीन राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के पक्ष में आए तो प्रियंका एक बार फिर सक्रिय हो गईं।

बताया जाता कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर प्रियंका ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

2019 में रायबरेली सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव! Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles