Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

महिलाओं से ऑफिस में बॉस करता है गंदी हरकत !

$
0
0
Demo-Pic

Demo-Pic

बुधवार को जारी एक ताजा सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन में आधी से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को ऑफिस मे यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। यौन शोषण का शिकार 80 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपनी कंपनी में ऑफिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

सर्वे में शामिल हर पांच में से एक महिला ने कहा कि उनके ठीक ऊपर काम करने वाला बॉस ही उनके साथ ही गलत हरकतें करता है। एक चौथाई महिलाओं ने कहा कि वो ज्यादातर मामलों में इसलिए शिकायत दर्ज नहीं कराती है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।

ट्रे़ड यूनियन कांग्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 24 साल की उम्र में काम करने वाली दो-तिहाई महिलाओं को ऑफिस में यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। ट्रे़ड यूनियन कांग्रेस, की प्रवक्ता एलिस हुड ने बताया, ‘यह आंकड़े चौंकने वाले हैं। यौन शोषण अभी भी कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। निश्चित तौर पर इसे खत्म होना चाहिए।’

एलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज नहीं कराती है। उन्हें डर रहता है उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा और ऐसा करने से उनके कैरियर पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

सर्वे में शामिल 1,533 महिलाओं में से एक तिहाई ने कहा कि ऑफिस में उनके उपर भद्दे मजाक बनाए जाते हैं वहीं एक चौथाई ने कहा कि उनके पुरुष सहकर्मी हमेशा उनक शरीर को छुने की कोशिश करते रहते हैं।

समाचार एजेंसी रायटर्स से बात करते हुए एलिस हुड ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है जो हर जगह है लेकिन लोग इस पर बात करने से कतराते हैं। महिलाएं भी सामने नहीं आती, अगर वो आती भी है तो उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसे बदलने की जरुरत है। [एजेंसी]




The post महिलाओं से ऑफिस में बॉस करता है गंदी हरकत ! appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles