Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

पोकेमोन ने इस महिला का किया रेप !

$
0
0
demo pic

demo pic

मॉस्को- पोकेमॉन गो गेम दुनिया भर में धूम मचा रहा है। रोजाना पोकेमॉन से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहती हैं। अब रूस की राजधानी मॉस्को में एक महिला ने इस गेम को लेकर अजीबो-गरीब दावा किया है।

महिला ने पोकेमॉन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक विशालकाय पोकेमॉन ने उसके अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया। पीड़ित महिला शादीशुदा है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पोकेमॉन गो गेम खेलते-खेलते वो सो गई। महिला ने बताया कि जब उसकी आंखें खुली तो उसने देखा कि एक विशाल पोकेमॉन उसके शरीर के ऊपर खड़ा है। जिसके बाद पोकेमॉन ने उसका रेप किया।

पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वो बेड से कूदी जिसके बाद पोकेमॉन वहां से गायब हो गया। महिला का दावा है कि उसके फोन में मौजूद पोकेमॉन गो का ऐप उस वर्चुअल कैरेक्टर को अब भी उसके बेड पर ही मौजूद बता रहा है।

महिला का कहना है कि इस घटना के बाद उसने अपने पति को जगाया और सारी बात बताई। वहीं, पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी की बातों पर भरोसा नहीं है और उसे किसी मनोचिकित्सिक की सलाह लेने को कहा है।

साथ ही रुसी न्यूज की एक वेबसाइट के मुताबिक पुलिस को भी महिला की बातों पर विश्वास नहीं है। गौरतलब है कि पोकेमोन गो एक वर्चुअल गेम है। इसे जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। लोग इस गेम को काफी पसंद भी कर रहे हैं।एजेंसी






The post पोकेमोन ने इस महिला का किया रेप ! appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles