Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

तिरंगा यात्रा: शहीदों को याद करने हाथ में थामा तिरंगा

$
0
0

tiranga yatra tiranga in hand holdखंडवा- जरा याद करो कुरबानी कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 16 अगस्त से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस कार्यक्रम के तहत खंडवा जिले में भी आज 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री पारस जैन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान सहित खंडवा विधायक, महापौर सहित पार्षद पार्टी के जिले के नेतागण व कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य शहीदों का याद करना और देश को स्वतंत्र कराने में इन शहीदों के योगदान को अगली पीढ़ी तक पहुुंचाना है। आज यह यात्रा खंडवा में स्थित तीन पुलिया में दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा से शुरू हुई जो शहर के नज़दीक देशगांव तक जाएगी।

मौलाना जव्वाद ने तेहरान में फहराया तिरंगा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान एवं प्रभारी मंत्री पारस जैन ने माखनलाल दादा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नंदू भैया ने लोगों को शहीदों की गुणगान किया जिसमे उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के आव्हान पर देश प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा: भाजपा मंत्रियों ने तोड़े ट्रैफिक नियम

भारत माता की जय के साथ दरगाह पर फहराया तिरंगा

The post तिरंगा यात्रा: शहीदों को याद करने हाथ में थामा तिरंगा appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Latest Images

Trending Articles



Latest Images