Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

राजद नेता की गोली मारकर हत्या

$
0
0

Mother shot deadभागलपुर- नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी राजद नेता व बाहुबली विनोद यादव को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। यादव के शरीर पर करीब पांच से छह जगहों पर गोलियों के निशान हैं, जबकि अपराधियों ने यादव पर करीब बीस चक्र गोलियां चलायीं। घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर तुरंत नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन घटना स्थल पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर भागलपुर लोकसभा के राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल एवं गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया है कि पुरानी रंजिश के कारण यादव की हत्या की गयी है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सात से सवा सात बजे के बीच विनोद यादव रोज की तरह अपने घर से निकल कर बासा की ओर अपने सहयोगियों के साथ जा रहे थे। तभी चार बाइक पर सवार होकर आये अपराधी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विनोद यादव की तरफ आये जबतक कि विनोद यादव व उनके सहयोगी कुछ समझ पाते अपराधियों ने बाइक रोककर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली बारी शुरू होते ही यादव और उनके सहयोगियों ने भागना शुरू किया लेकिन बाइक सवार अपराधियों ने यादव को गोलियों से भून दिया। इसके बाद सभी बाइक सवार अपराधी राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भागने में सफल रहे।

ग्रामीणों के अनुसार बाइकरों के पास रायफल की तरह दिखने वाले हथियार थे। अपराधियों की कुल संख्या छह के करीब बतायी जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। विधि व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए नवगछिया के सभी थानों की पुलिस को चौकस कर दिया गया है।

मालूम हो कि विनोद यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उनकी दुश्मनी के कई ध्रुव थे। पिछले दिनों ही रंगरा में प्रखंड प्रमुख के विजय जुलूस के दौरान हुई गोली बारी के बाद प्रखंड प्रमुख के पक्ष से विनोद यादव को आरोपित भी किया गया था। करीब तीन वर्ष पहले भी ठीक इसी अंदाज में चारअपराधियों ने विनोद यादव पर हमला किया था जिसमें वे बाल बाल बच गये थे।




The post राजद नेता की गोली मारकर हत्या appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Latest Images

Trending Articles



Latest Images