Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

इस टीवी एक्ट्रेस से शराबी ने की छेड़छाड़

$
0
0

Pratibha-Tiwariटीवी सीरीयल ‘साथ निभाना साथिया’ से अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रतिभा तिवारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रतिभा सीरीयल में नैया सूर्यवंशी का किरदार निभा रही हैं। उनके द्वारा की गई शिकायत के अनुसार एक शराबी ने उनके साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की। घटना रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

एक फेमस अखबार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब प्रतिभा मुंबई के कांदिवली हाईवे पर थीं तो उसी समय एक शराबी ने उनसे छेड़छाड़ और बदतमीजी की। प्रयह घटना तब घटी जब प्रतिभा मुंबई के कांदिवली हाईवे पर थीं। इस दौरान वो अपने हेयरड्रेसर के साथ थी और अपने एक सहयोगी का इंतजार कर रही थी। हादसा करीब रात 10 बजे हुआ। बाद में प्रतिभा ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

बता दें कि सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी’ का किरदार निभाने वाली देबोलीना भट्टाचार्या आने वाले एपीसोड में पागलखाने जाएंगी।

गौरतलब हो की मुंबई का यह कांदिवली ईलाक काफी भीड़-भाड़ वाला माना जाता है और इस तरह की घटना का होना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करती है। वहीं इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली पुलिस का भी पोल खुलता नजर आने लगा है। फिलहाल मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज हो चूका है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई लेकिन सवाल यह उठता है की इस तरह की अमानवीय घटना पर कब लगाम लगेगा।




The post इस टीवी एक्ट्रेस से शराबी ने की छेड़छाड़ appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573