Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

फेसबुक ग्रुप जो रेप करने वालों को बढ़ावा दे रहा !

$
0
0
 Demo-Pic

Demo-Pic

रेप, जो कई लोगों के लिए एक आम शब्द है, जो हमलोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इस शब्द को क्रूरता की हद, दरिंदगी की हद जैसी उपाधियों से सजाकर लोगों के सामने पेश किया जाता है। यह सिर्फ एक शब्द नहीं है, एक क्रूर कृत्य है, जो एक पीड़ित की रूह और आत्मसम्मान को मसल देता है। उसे सिर्फ जिंदा लाश बना देता है। फेसबुक का एक ऐसा ही ग्रुप रेप करने वाले लोगों को बढ़ावा दे रहा है।

मई में बना आस्ट्रेलिया के ब्लॉक्स एडवाइस नाम के इस क्लोज्ड ग्रुप अब तक करीब दो लाख लोग जुड़ चुके हैं। वो भी सारे मर्द। यहां लोग बताते हैं कि कैसे किसी मर्द को सेक्स करना चाहिए। कैसे किसी पसंद की महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने चाहिए। यही नहीं, यहां पर टाइप्स ऑफ सेक्स भी बताए जाते हैं। उन्हें कैसे आप ट्राई कर सकते हैं उसके बारे में भी लोग डिस्कस करते हैं।

इस ग्रुप के कुछ लोगों का मानना है कि महिलाओं में उनकी शारीरिक बनावट और उनके खाने बनाने की कला को छोड़ दें तो उनके अंदर ऐसा कुछ नहीं हैं, जो उन्हें हमारे साथ रहने लायक बनाता हो। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिन महिलाओं को सेक्स के प्रति रुचि नहीं हैं वो हमसे हजार कदम दूर ही रहें।

जिस दुनिया में हर बार नारी सश्क्तिकरण का मुद्दा उठ रहा हो वहां कुछ लोग ऐसी भी सोच रखने वाले हों तो क्या खाक नारी का सशक्तिकरण होगा। कुछ लोगों के इस ग्रुप पर विवाद खड़ा करने पर ग्रुप मेंबर ने बताया कि हमारे ग्रुप में कुछ रूल्स और रेगुलेशन हैं जिनको फॉलो न करने पर उन्हें अनफॉलो कर दिया जाता है। कुछ लोगों ने यह भी दलील दी कि यह एक प्राइवेट ग्रुप हैं जहां मर्द अपने दिल की बात रख सकते हैं।

सोचने वाली बात यह है कि अगर आपके आसपास ऐसे मर्द हैं, जो मुंह में राम बगल में छुरी रखकर घूम रहे हों, तो भला उनसे महिलाएं कैसें सुरक्षित रह सकती हैं। एकतरफ जहां महिलाएं चांद पर जा रही हैं, ओलंपिक में मेडल ला रही हैं वहीं ऐसे मर्दों की सोच चुन्नी और शर्ट के बटन पर ही आकर अटक जाती है। [एजेंसी]




The post फेसबुक ग्रुप जो रेप करने वालों को बढ़ावा दे रहा ! appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles