Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

राहुल गांधी अच्छा इंसान और अच्छा लड़का- अखिलेश यादव

$
0
0

akhilesh yadavलखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए आज कहा कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए। वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी और दो अच्छे लोगों की दोस्तो हो तो अच्छी बात है।

अखिलेश ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद राहुल की किसान यात्रा के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि राहुल जी बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में और ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए और ज्यादा रहना चाहिए। कोई ज्यादा रहेगा तो हमारी दोस्ती उससे होगी। इसमें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या खराबी है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके इस बयान को कांग्रेस से गठबंधन की सम्भावना से जोड़कर देखा जा सकता है, उन्होंने कहा दो अच्छे लोग मिलते हैं तो इसमें राजनीति की बातें क्यों करते हो।

अखिलेश यादव ने कहा- राहुल अच्छा लड़का है… उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए आज कहा कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये निर्णयों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने समायोजन की मांग को लेकर अर्से से आंदोलन कर रहे बीपीएड डिग्रीधारकों को सरकारी स्कूलों में मानदेय के आधार पर भर्ती करने का फैसला किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद 30 हजार से अधिक बीपीएड डिग्रीधारकों को सरकारी स्कूलों में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमण्डल ने आने वाले समय में आम जनता को स्मार्टफोन देने के संबंध में भी फैसला किया है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू होंगे।

अखिलेश ने बताया कि कैबिनेट ने विधवा पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए करने तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय देने का भी फैसला किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सीतापुर में आचार्य नरेन्द्रदेव की याद में एक पार्क बनाने तथा जौनपुर में 400 किलोवाट का बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया गया है।




The post राहुल गांधी अच्छा इंसान और अच्छा लड़का- अखिलेश यादव appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles