Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द, सपा में वापसी

$
0
0

mulayam singh yadavलखनऊ- समाजवादी पार्टी में सुलह होती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का निष्कासन सपा ने रद्द कर दिया है। रामगोपाल यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। शिवपाल यादव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बीच झगड़े में रामगोपाल यादव को भी नुकसान उठाना पड़ा था।

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रामगोपाल यादव का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इसके साथ ही रामगोपाल यादव राज्यसभा में सपा संसदीय दल के नेता होंगे और पार्टी महासचिव और प्रवक्ता भी बने रहेंगे।

निष्कासन रद्द होने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि ये तो होना ही थी। मेरी पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा है। वो कभी मेरे खिलाफ नहीं थे।अपनी घर वापसी पर उन्होंने कहा कि मैं तो घर में ही था। मैं पार्टी से जरूर निकाला गया था लेकिन मैं हमेशा से पार्टी में था।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। पार्टी के निर्देश के हिसाब से काम करता रहूंगा। नेता जी कभी मन से मेरे खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। मैं पार्टी का जन्मजात सदस्य हूं।

रामगोपाल को पार्टी से निकाला जरूर गया था, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाए रखा था। यहां तक कि रामगोपाल यादव के निष्कासन की सूचना भी राज्यसभा के सभापति कार्यालय को नहीं दी गई थी। माना यह भी जा रहा है कि अखिलेश यादव लगातार उनकी पार्टी में वापसी की कोशिश में लगे हुए थे जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।




The post रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द, सपा में वापसी appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles