Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध हॉलीवुड से बॉलीवुड तक

$
0
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित इमीग्रेशन पॉलिसी के विरोध में हॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस जैसे जेनिफर लॉरेंस, एश्टन कटशर, एंजलिना जोली, जॉन लेजेंड और अन्य लोगों और मेरिल स्ट्रीप द्वारा गोल्‍डन ग्लॉब अवॉर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी बात रखने वाले कलाकारों में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित इमीग्रेशन पॉलिसी के विरोध में हॉलीवुड अभिनेत्री एजेलिना जोली ने कहा कि वह सबसे कमजोर लोगों को आश्रय देने के अपने देश के इतिहास पर गर्व करती हैं।

अमेरिकियों ने संस्कृति, भूगोल, जातीयता और धर्म से बढ़कर मानव अधिकार को महत्व देने वाली सोच और विचार के लिए अपना खून बहाया है। एंजेलिना ने बताया कि अमेरिका में शरणार्थियों के पुनर्वास को रोकने और सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश से रोकने के निर्णय से पूरी दुनिया में हमारे दोस्त हमारे इसी रिकॉर्ड के कारण स्तब्ध रह गए हैं।

एंजेलिना ने लिखा, ‘छह बच्चों की मां होने के तौर पर मैं अपने और पूरे देश के बच्चों के लिए एक सुरक्षित देश चाहती हूं। लेकिन, मैं यह भी चाहती हूं कि शरणार्थी बच्चे जो आश्रय के हकदार हैं, उन्हें दयालु अमेरिका के समक्ष अपना मामला रखने का मौका जरूर मिले।’

प्रियंका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इमिग्रेशन पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध पर प्रियंका चोपड़ा ने लिंक्डईन पर एक दमदार पोस्‍ट लिखा है। इस भावनात्मक पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘एक वैश्विक नागरिक होने के नाते इसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। सभी ‘प्रतिबंधित’ देश ऐसी जगह हैं जहां यूनिसेफ का बहुत सारा काम चल रहा है, जहां बच्चे सबसे ज्यादा तकलीफें झेल रहे हैं। प्रियंका ने लिखा, ‘ यूएस, एक ऐसा देश माना जाता रहा है जो अप्रवासियों से ही मिलकर बना है। अमेरिकी स्‍टेट डिपार्टमेंट द्वारा लगाया गए इस 90 दिनो का यह प्रतिबंध पर गुस्‍सा, चिढ़ और लाचारी मुझे समझ आ रही है और एक वैश्विक नागरिक होने के नाते इसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया है।

ट्रंप ने 27 जनवरी को ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन सहित सात देशों के नागरिकों और शरणार्थियों का अमेरिका में प्रवेश अस्थाई रूप से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें दुनिया भर में आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। [एजेंसी]




The post ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध हॉलीवुड से बॉलीवुड तक appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles