Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

अखिलेश यादव की संस्तुति पर बागी मंत्री बर्खास्त

$
0
0

लखनऊ- राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धमार्थ कार्य विभाग विजय मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है।

भाजपा झूठ फैला रही है- अखिलेश यादव

राजभवन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ विजय मिश्रा को पदमुक्त करने संबंधी पत्रावली राज्यपाल के अनुमोदन हेतु कल राजभवन में प्राप्त हुई थी।

राहुल गांधी अच्छा इंसान और अच्छा लड़का

मिश्र जहां 16 फरवरी को ही मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिश्र को बर्खास्त करने की राज्यपाल से सिफारिश की थी।

पार्टी का झंडा लगाकर लड़की न छेड़ें- अखिलेश यादव

दरअसल, 16 फरवरी को बसपा में शामिल होने से पहले मिश्र ने सपा की सदस्यता व मंत्री पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजने के साथ ही उसकी एक प्रति राज्यपाल राम नाईक को भेज दी थी।

आयोध्या में स्मारक अखिलेश यादव बनवाएंगे

गौर करने की बात यह है कि नौ दिन गुजरने के बाद भी मंत्री का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। इस बीच राजभवन में जरूर मिश्र के इस्तीफे की प्रति पहुंची लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने संबंधी सिफारिश राज्यपाल को नहीं भेजी गई।

UP के विकास के लिए अखिलेश यादव को ‘मैन आॅफ द मैच’

चूंकि कानूनन राज्यपाल, ऐसे मामले में मुख्यमंत्री की सिफारिश पर ही निर्णय कर सकते हैं इसलिए राज्यपाल ने इस्तीफे की प्रतिलिपि पर कुछ नहीं किया और विजय मिश्र अब तक मंत्री बने हुए हैं।
रिपोर्ट- @शाश्वत तिवारी

The post अखिलेश यादव की संस्तुति पर बागी मंत्री बर्खास्त appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles