मध्यप्रदेश में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा Tez News.
Image may be NSFW.
Clik here to view.उत्तर प्रदेश में फूलपुर एवं गोरखपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव की तर्ज पर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सपा-बसपा का गठबंधन ताल ठोंकेगा। दोनों दल प्रदेश की सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने मीडिया के सामने यह एलान किया।
उन्होंने बताया कि अभी चुनाव में छह-सात महीने हैं। ऐसे में सीटों के बारे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बसपा सुप्रीमो से बातचीत होगी, लेकिन अभी सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है। सीटों का बंटवारा होता रहेगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सपा ने राज्य के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में आदिवासी, हरिजन, पिछड़ा वर्ग और गरीब सभी परेशान हैं। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
यादव ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। जिलों में संगठन की मजबूती पर फोकस किया जा रहा है। जिलाध्यक्षों को कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए हैं।