Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

मजदूर के गुप्तांग में घुसेड़ दी एयर जेट का नोजल, मौत

$
0
0

मजदूर के गुप्तांग में घुसेड़ दी एयर जेट का नोजल, मौत Tez News.

दिल्ली के नांगलोई में मजदूरों के बीच मजाक एक शख्स की मौत की वजह बन गई। रविन्दर नाम का एक शख्स एक लकड़ी फैक्ट्री में काम करता था।

गुरुवार (15 मार्च) को वह काम कर रहा था तभी उसके एक साथी ने एयर कम्प्रेशर का पाइप उसके गुप्तांग में घुसेड़ दिया। हवा के तेज दबाव में उसके शरीर के भीतरी अंगों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया। वह तुरंत वहीं गिर गया, बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी मजदूर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हवा के दबाव क वजह से उसके अंदरुनी अंगों को चोट पहुंचा और वहां खून का रिसाव हुआ।

पुलिस ने आरोपी अंजन मिश्रा के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित और आरोपी बिहार के आरा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री के वर्करों ने उन्हें बताया कि गुरुवार को रविन्दर काम करने के दौरान फटा हुआ पैंट पहना था। इस दौरान उसके कमर के नीचे का पीछे का हिस्सा दिख रहा था। उसके साथ उसका मजाक उड़ा रहे थे।

आरोपी अंजन मिश्रा भी उसके साथ मजाक कर रहा था। शाम चार बजे अंजन मिश्रा एयर जेट से लकड़ी को काट रह था। तभी उसने देखा कि रविन्दर लकड़ी का एक टुकड़ा उठाने के लिए नीचे झुका है, कपड़े फटे होने की वजह से उसके गुप्तांग दिख रहे थे।

इसी दौरान उसे शरारत सूझी उसने एयर जेट के नोजल को उसके गुप्तांग में घुसेड़ दिया। वहां मौजूद लोग हंसने लगे, रविन्दर भी चौक गया। कुछ ही सेकेंड बाद रविन्दर मुंह के बल नीचे गिर गया।

मजदूर के गुप्तांग में घुसेड़ दी एयर जेट का नोजल, मौत Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles