Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

ओडिशा: पीएम मोदी बोले, मोदी को रास्ते से हटाने के लिए लोग इकट्ठे होने लगे हैं

$
0
0

ओडिशा: पीएम मोदी बोले, मोदी को रास्ते से हटाने के लिए लोग इकट्ठे होने लगे हैं Tez News.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा के विकास से जुड़ी 1500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा के बलांगीर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये पावन पवित्र महीना सूर्य देव की उपासना का महीना है और ओडिशा तो साक्षात सूर्य देव की ही धरती है। कोणार्क से निकली रोशनी पूरे भारत को सदियों से रोशन करती रही है।

ओडिशा के हर जिले में आस्था के ऐसे महत्वपूर्ण स्थल हैं जो हमारी सांस्कृतिक संपदा के प्रतीक हैं। दुनिया की सबसे पुरातन सभ्यताओं में से एक हमारी सभ्यता की पहचान हैं। हमारे पूर्वजों के कौशल के प्रमाण हैं। ओडिशा के ऐसे अनेक मंदिरों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है।

साथियों, इस संपदा का भान सिर्फ मोदी को हुआ, ऐसा नहीं है। पहले की सरकारों को भी इस गौरवशाली अतीत का पता था। तब भी इन स्थानों को संवारने की मांग उठती थी। अंतर सिर्फ संवेदना का था, समग्रता के साथ सोचने वालों की कमी का था।

वो दल जिन्हें देश ने दशकों तक सरकार चलाने का अवसर दिया, भारत के गौरव को बढ़ाने का मौका दिया, उनके साथ ये आपराधिक भूल हमेशा-हमेशा चिपकी रहेगी। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने आज भी इससे सबक नहीं लिया है।

बीते साढ़े 4 वर्षों में ओडिशा में रेलवे के विकास के लिए ही 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया। ये पुरानी सरकार की तुलना में 5 गुना अधिक है।

हमारी सरकार ने बीते साढ़े 4 वर्षों में देश में 6 करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड, फर्जी गैस कनेक्शन, गलत नाम से स्कॉलरशिप पाने वाले, गलत नाम से पेंशन हथियाने वाले, ऐसे फर्जी नामों को रद्द किया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्र के गौरव को सर्वोपरि रखने की कटिबद्धता का ही परिणाम है कि भारत के मंदिरों सहित दूसरी जगहों से लूटी या चुराई गई, पुरानी मूर्तियों को भारत लाने का प्रयास लगातार चल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिसे पूरी दुनिया मनाती है उसका भी विरोध वो करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गौरव मोदी का नहीं है, ये तो हमारे गौरवशाली अतीत और हमारे ऋषियों और मनीषियों की सौंपी विरासत है, जिसको आज दुनिया मान रही है।

जब हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं तो हमारे आदिवासी अंचलों में रहने वाले बहन-भाइयों पर विशेष ध्यान हैं। आपके संरक्षण के कारण ही आज भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का इतने व्यापक निर्माण हो पा रहा है।

केंद्र की भाजपा सरकार निरंतर इस बात की कोशिश कर रही है कि व्यवस्था से हर उस कमी को दूर किया जाए, जो गरीबों का अधिकार छीनने में मददगार बनती हों।

ये बेमानी बंद होनी चाहिए। गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए। हमारे प्रयासों से आज देश के 100 प्रतिशत राशन कार्डों का digitalisation का काम पूरा हो चुका है।

पीएम मोदी ने महाठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे है, साजिशें की जा रही है इतना ही नहीं मोदी को रास्ते से हटाने के लिए अब ये लोग इकट्ठे होने लगे हैं।

संविधान में संशोधन कर सामान्य वर्ग के गरीबों को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। SC-ST और OBC को मिले संवैधानिक हक को ‘छुए बिना, छेड़े बिना, छीने बिना’ ये नया प्रावधान हमने किया है। इससे ओडिशा के सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को अपने सपने पूरा करने में मदद मिलने वाली है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत हर साल तेज गति से विकास करने वाला है। ये दौर हमारा है, ये युग हमारा है। बस हमें ईमानदार प्रयास की ज़रूरत है, निरंतर जुटे रहने की जरूरत है।

ओडिशा: पीएम मोदी बोले, मोदी को रास्ते से हटाने के लिए लोग इकट्ठे होने लगे हैं Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles